आई.आर.एस. अधिकारी  अनुराग त्रिपाठी ने युवाओं में भरा जोश 

Share

 आई.आर.एस. अधिकारी  अनुराग त्रिपाठी ने युवाओं में भरा जोश

रायबरेली

भारतीय राजस्व सेवा मे चयनित,रायबरेली के प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने वाले युवाओ के प्रेरणास्रोत 2013बैच के आई. आर. एस. अधिकारी  अनुराग त्रिपाठी ने जय गणेश आई.ए.एस. संस्थान मे आकर रायबरेली के युवाओ को तैयारी के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधन के गुर बताये। प्रतियोगी छात्रो को अपनी फिजिकल हेल्थ,मेन्टल हेल्थ पर विशेष रूप से फोकस करने के लिये प्रेरित किया । और पाठ्यक्रम का लगातर अभ्यास पर जोर देते हुए सकारात्मक बने रहने के लिये कहा। सिविल सेवाओ मे सफलता प्राप्त करने हेतु कड़ी मेहनत के साथ समचार पत्रों के द्वारा समसामयिक विषयो पर पकड़ बनाये रखने के लिये कहा । राष्ट्रीय और अन्तररास्ट्रीय घटना क्रम पर लगातर बने रहकर अछा प्रदर्शन करे। तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से उचित दूरी बनकर अपने लिये उपयोगी मैटर को ही प्राथमिकता दे। योग,व्यायाम ,ध्यान की प्रासंगिकता पर बल दिया जिससे बच्चे खुद को स्ट्रेस से दूर रख सकेंगे। प्रतियोगी छात्रो को फिजिकल हेल्थ,मेन्टल हेल्थ पर फोकस करने के लिए किया गया प्रेरित   स्वामी विवेकानंद,और महत्मा बुध के आदर्शो को अपने जीवन मे स्थान देकर अपने व्यक्तित्व को विकसित करने पर जोर दिया। स्वामी विवेकानंद की दो पुस्तको को प्रत्येक प्रतिस्पर्धी को पढ़ने के लिये कहा। अन्त में सभी युवाओ को लगातर अपने लक्ष्य मे लगे रहने ,कड़े परिश्रम ,लगन के साथ पूरी सकारात्मकता और सहजता से लगे रहने पर बल दिया। श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक कर्मेनेवाधिकर्स्तेमा फलेषु कदाचन ।की कर्म पर पुरजोर फोकस रखो फल निश्चित मिलेगा कह कर प्रतियोगी युवाओ मे जोश भरा। जय गणेश IAS रायबरेली के निदेशक एस.के. त्रिवेदी ने अनुराग त्रिपाठी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञपित किया।इस मौके पर मोशन कोटा के निदेशक अलोक सिंह और कोचिंग फेदेरेशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने साल ओढाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *