अफजलगढ़। मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी हसीन अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक हंसिया बरामद किया है। वहीं, घटना में प्रयुक्त एक्सयूवी 300 कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को मोहल्ला बेगम सराय निवासी कफील अहमद पुत्र स्वर्गीय शमीम अहमद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हसीन अहमद, फैसल निवासी बेगम सराय और अब्दुल रहीम निवासी मोहल्ला मियांजी मौखा ने एकराय होकर उनके और उनके भाई के साथ मारपीट की तथा धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी।इस मामले में पुलिस 21 अक्टूबर को आरोपी अब्दुल रहीम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, 22 अक्टूबर को दूसरे आरोपी हसीन अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार, कांस्टेबल विशाल मलिक और कांस्टेबल निखिल खोखर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।