नहटौर । भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल डबास ने अन्य पदाधिकारियों के साथ हेमेंद्र राठी पुत्र टीकम सिंह ग्राम जलालपुर तुर्क को को ब्लॉक नहटौर मे ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। उन्होंने हेमेंद्र राठी से संगठन को व चौधरी टिकैत की नीतियों, कार्यक्रम आदि का प्रचार-प्रसार करने व संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही,तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । हेमेंद्र राठी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह संगठन के हित में कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने में पूरा सहयोग करेंगे ।