जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डायट में कला प्रदर्शनी एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन

Share
 हापुड  जिलाधिकारी कविता मीना (I.A.S.) की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, कोठी गेट, हापुड़ में समग्र शिक्षा के अंतर्गत कला प्रदर्शनी एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, हापुड़/गाजियाबाद द्वारा जनपद स्तर पर प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों हेतु आयोजित इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना जी  उपस्थित रहीं।
जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि  कला बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
 शिक्षक कला के माध्यम से शिक्षा को और अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाएं।
. हमारी लोक संस्कृति एवं कला को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा चित्रकला, मिट्टी कला, लोक नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *