एसएसपीजी मंडलीय अस्पताल में जनसेवा की पहल, वाटर कूलर समर्पित

Share

वाराणसी। शिव प्रसाद गुप्त (एसएसपीजी) मंडलीय चिकित्सालय में जनसेवा और सामाजिक सरोकार की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए मरीजों, उनके परिजनों एवं तीमारदारों की सुविधा के लिए वाटर कूलर स्थापित कर जनहित में समर्पित किया गया। डॉ. एस. एस. गांगुली, एडवोकेट कृष्ण कुमार यादव एवं प्रमोद यादव के संयुक्त सहयोग से स्थापित इस वाटर कूलर से अस्पताल आने वाले लोगों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।वाटर कूलर समर्पण के अवसर पर डॉ. एस.एस. गांगुली ने कहा कि समाज के सक्षम एवं जागरूक नागरिकों को जनहित के कार्यों में आगे आकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। छोटे-छोटे सेवा कार्य भी जरूरतमंदों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना मानव सेवा का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।इस अवसर पर एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार को उनकी अंतरराष्ट्रीय शोध उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/डॉ. एस.एस. गांगुली, सदस्य रोगी निगरानी समिति, ने उन्हें सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने उनके शोध कार्य की सराहना करते हुए इसे चिकित्सा जगत और वाराणसी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि चिकित्सा क्षेत्र में शोध एवं नवाचार की संभावनाओं को प्रोत्साहित करने वाली है।समाजसेवी प्रमोद यादव ने कहा कि जनसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की आवश्यकता को देखते हुए वाटर कूलर स्थापित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सा सेवा का उद्देश्य केवल मरीजों का उपचार करना ही नहीं, बल्कि उन्हें और उनके परिजनों को बेहतर, सुविधाजनक एवं मानवीय वातावरण उपलब्ध कराना भी है। इस प्रकार की सामाजिक पहल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संवेदनशीलता और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करती है।कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, कर्मचारियों एवं समाजसेवियों ने डॉ. बृजेश कुमार को उनकी शोध उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *