गाजीपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला गंगा समिति, गाजीपुर की ओर से सैदपुर स्थित बराह जी मंदिर गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ गंगा नदी एवं जल निकायों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना रहा।जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसके बाद 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान श्रमदान, स्वच्छता शपथ तथा जन-जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं अन्य प्रतिभागियों ने गंगा स्वच्छता और संरक्षण की शपथ ली। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर गंगा घाट की साफ-सफाई की और लोगों को घाटों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर रविकांत नागर, मनीष, प्रदुम्न, बृजेश नागर, वकील निषाद, प्रवेश यादव, अजय, अभिषेक, रितेश, गोविंद, मनीष राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।