गाजीपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को विकास भवन सभागार में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत विकसित भारत चैलेंज ट्रैक की जनपद स्तरीय पीपीटी राउंड प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में युवाओं ने अपनी प्रतिभा, विचारों और प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं जिला विकास अधिकारी राजन राय उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ‘जनसांख्यिकी लाभांश एवं मानव पूंजी विकास’ विषय पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के आधार पर आंचल पांडेय ने प्रथम, निखिल यादव ने द्वितीय और महजबीन अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/वहीं अर्श कुमार बिंद चतुर्थ, रोहित कुशवाहा पंचम तथा अतुल तिवारी षष्ठम स्थान पर रहे।विजेता प्रतिभागियों को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संगीता, डॉ. रविशेखर सिंह और डॉ. शिवकुमार शामिल रहे।इस अवसर पर सेवानिवृत्त लेखाधिकारी सुभाष प्रजापति, माय भारत के अनूप राय, सेवानिवृत्त व्यायाम प्रशिक्षक चंद्रभान सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आंचल सिंह, किशन चंद एवं अखिलेश यादव उपस्थित रहे।कार्यक्रम के आयोजक जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी छह प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।