सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन का अटल विश्राम गृह भी अपने आप पर बहा रहा आंसू 

Share
निघासन-खीरी।ग्राम पंचायत बंगलहाकुटी का गौशाला सफेद हाथी बनकर किसानों व राहगीरों को रहा चिढ़ाता हुआ दिखाई दे रहा हैं।इस और सरकार में बैठें जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी काला चश्मा लगा कर मौन धारण किये हुए हैं।बताते चले कि ग्राम पंचायत बंगलहाकुटी में घूमंतू आवारा पशुओं से किसानों व राहगीरों को परेशानियों से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से वर्ष 2023-24 में मनरेगा के अंतर्गत करीब 12 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य करवाया गया था।प्रधानपति रामकिशोर बताते हैं कि इस गौशाला निर्माण में बहुत कठिनाइयों का सामना उठाना पड़ा था।करीब डेढ़ लाख रुपए के आसपास अभी तक मिल सका मनरेगा मजदूरों को मजदूरी भी किसी तरह अर्जेस्ट कर देनी पड़ी।और अभी तक अवशेष धनराशि नहीं मिल सकी हैं।गौशाला के ऊपर निकली 11 हजार लाइन के बारे में बताया कि यह बिजली की लाईन गौशाला बनने से पहले की हैं,इसको जेई आदि अधिकारियों ने नजर अंदाज कर गौशाला बनने की स्वीकृति दे दी गयी।वहीं गांव के दिनेश कुमार ने बताया की जब गौशाला का उद्घाटन पूर्व
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा व विधायक के द्वारा गर्म जोशी के साथ करवाया गया था।फिर भी गौशाला चालू नहीं हो पाया हैं, गौशाला की भूमि सुरक्षित करने वाले अधिकारी भी 11 हज़ार बिजली के तार अंधे होकर नहीं देख पाये होंगे। गौशाला बनने के समय किसानों को आवारा पशुओं से निजात मिलने की संभावनाएं दिखाई होने लगी थी।पर उस पर भी मिट्टी पड़ गयी।ग्रामीणों के द्वारा गौशाला को चालू करवाने के बाबत अधिकारियों से गुहार लगाई थी,पर गौशाला के ऊपर 11 हजार बिजली के तार होने को बताकर मामले से इतिश्री कर ली गई थी।उधर निघासन  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनवाया गया अटल विश्राम गृह भी अटल बनकर रहकर रह गया हैं,आखिर जिस उद्देश्य से बनवाया गया उस पर अभी तक खरा नहीं ऊतर सका।केवल फीता काटने की रस्म अदायगी तक दिखाई दे रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *