लेखिका पायल अग्रवाल ‘छनक’ की पुस्तक ‘सौहार्द की अमर गाथा : संत सौरभ’ का कवर लोकार्पित

Share
गोरखपुर।विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के अंतर्गत 71वें दिन लेखिका पायल अग्रवाल ‘छनक’ की पुस्तक ‘सौहार्द की अमर गाथा : संत सौरभ’ का कवर लोकार्पित किया गया। यह पुस्तक विश्वविख्यात सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पांडेय के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं मानवतावादी विचारों पर आधारित है।मानद कुलपति एवं धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक व प्रमुख संत सौरभ जगत धर्म चक्रवर्ती सहित विभिन्न सम्मानित उपाधियों से अलंकृत हैं। सर्वधर्म सद्भाव, सामाजिक समरसता, मानवता और विश्वशांति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं।लेखिका पायल अग्रवाल ‘छनक’ ने अपनी कृति में संत सौरभ के सौहार्द दर्शन, प्रेम, करुणा, मानवीय मूल्यों और सार्वभौमिक भाईचारे के संदेश को साहित्यिक अभिव्यक्ति दी है।अभियान के अंतर्गत लगातार 71 दिनों में 71 पुस्तकों के कवर लोकार्पित होना अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक सहभागिता की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अभियान का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से विश्वशांति, मानवता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश वैश्विक स्तर पर पहुंचाना है।पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *