मझगई खीरी-क्षेत्र के बम्हनपुर स्थित लाल जी प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के अंतर्गत आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्चन कर किया गया। विद्यालय के प्रबंधक मोहित जायसवाल ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।अग्निशमन विभाग के प्रशिक्षक अरीश पाल एवं उकी टीम ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भूकंप, बाढ़, आगजनी और सड़क दुर्घटना जैसी आपदाओं के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी।प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर, फायर एक्सटिंग्विशर का प्रयोग और सुरक्षित निकासी का जीवंत अभ्यास कराया गया। मॉक ड्रिल में भूकंप आने पर ‘झुको-ढको-पकड़ो’ की तकनीक और आग लगने पर सुरक्षित बाहर निकलने का तरीका सिखाया गया, जिसे बच्चों ने बड़े उत्साह से सीखा।मुख्य अतिथि ने कहा कि आपदा के समय घबराना नहीं, बल्कि धैर्य और साहस से काम करना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। यदि प्रत्येक विद्यालय सुरक्षित होगा तो समाज सुरक्षित होगा और प्रदेश सुरक्षित होगा। यही मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।कार्यक्रम में प्रबंधक मोहित जायसवाल, प्रधानाचार्य अच्छे लाल मौर्य सहित समस्त शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं आपदा मित्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।