गाजीपुर में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार, किसानों को जरूरत के अनुसार खाद इस्तेमाल करने की

Share
गाजीपुर, 19 नवंबर। जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के समस्त किसानों को आश्वस्त किया है कि जिले में यूरिया, डीएपी सहित सभी प्रमुख उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान में जनपद में 34,924 मीट्रिक टन यूरिया, 7,289 मीट्रिक टन डीएपी, 1,571 मीट्रिक टन एमओपी, 8,352 मीट्रिक टन एनपीके तथा 3,929 मीट्रिक टन एसएसपी का भंडार उपलब्ध है।उन्होंने बताया कि वाराणसी रैक से गाजीपुर को आईपीएल की 400 मीट्रिक टन डीएपी और 350 मीट्रिक टन टीएसपी प्राप्त हुई है। इसके अलावा 2,600 मीट्रिक टन डीएपी की एक और रैक जल्द ही जनपद को मिलने वाली है। इससे किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता और बेहतर होगी।जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे कृषि वैज्ञानिकों की संस्तुति के अनुसार ही उर्वरकों की खरीद और उपयोग करें। आवश्यकता से अधिक खाद खरीदने और खेतों में डालने से बचें, क्योंकि इससे खेती की लागत बढ़ने के साथ ही मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।उन्होंने बेहतर गुणवत्ता वाली उपज प्राप्त करने के लिए हरी खाद, कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के प्रयोग को भी प्रोत्साहित किया। किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अथवा संबंधित उपजिलाधिकारी से संपर्क कर शिकायत का तत्काल निस्तारण कराने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *