रंगना लक्ष्मी बाई संग प्रथम प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी जयंती धूमधाम से मनाई गयी 

Share
पलियाकलां-खीरी।नगर के बलदेव वैदिक इंटर कालेज मे वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जयंती संग प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी जयंती बडहर्षोल्लास से मनाई गईं। प्रधानाचार्य कैप्टन डीएल भार्गव,शिक्षक आरपी वर्मा, शिक्षक प्रशांत मिश्रा,शिक्षक श्रीकांत शर्मा ने संबोधित किया।नफ़ीस वारसी ने मंच संचालन किया।इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने भी अपने भाषण के द्वारा इन दोनों विभूतियों पर प्रकाश डाला। भाषण में विद्यालय की छात्रा एकनूर को प्रथम,देवांश मिश्रा को द्वितीय तथा आलोक शर्मा को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।इस अवसर पर दोनों वीरांगनाओं पर निबंध प्रतियोगिता भी हुई।जिसमें अभिषेक कुमार प्रथम,अर्जुन गोस्वामी द्वितीय तथा देवांश मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर बीते दिवस बाल दिवस पर हुई निबंध प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को भी पुरस्कार दिए गए।इस प्रतियोगिता में एकनूर को प्रथम,निखिल को द्वितीय तथा अभिषेक कुमार को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *