विश्व हृदय दिवस के अवसर पर एस एस बी कैंप मे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

Share

बहराइच (नानपारा ) lविश्व हृदय दिवस के मौके सशस्त्र सीमा बल नानपारा में  संदीक्षा सदस्यों हेतु हृदय स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान/सेमिनार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. चंद्र भान, द्वारा हृदय स्वास्थ्य के महत्व, हृदय रोगों से बचाव के उपाय, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित खान-पान एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने पर विशेष जोर दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य संदीक्षा सदस्यों में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *