मेरा गांव मेरा इनोवेशन में निखरी ग्रामीण प्रतिभा, बच्चों ने दिखाया हुनर 

Share
कानपुर देहात – सिकंदरा क्षेत्र में आयोजित मेरा गांव मेरा इनोवेशन कार्यक्रम धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम ने केवल क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया, बल्की उनकी रचनात्मकता और हुनर से प्रभावित कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुभारती इंटरनेशनल स्कूल के छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना तथा शिव तांडव से किया गया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई कला प्रदर्शनी, मॉडल, विज्ञान प्रोजेक्ट और नवाचारों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आयोजन एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के नेतृत्व में किया गया। उनके प्रयासों से यह आयोजन एक बड़े स्तर पर सफल हुआ, जिसमे हरियाणा और हैदराबाद मध्य प्रदेश से आए गणमान्य अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे महंत सूर्यनाथ महाराज जी, अमर दास जी महाराज तथा चित्रकूट के महाराज श्री त्रिकालदर्शी महाराज जी तथा हैदराबाद से डॉ जगदीश यादव जी और डॉ राघवेंद्र यादव जी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में कानपुर नगर स्थित पीएसआईटी कॉलेज के प्रोफेसरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. प्रीति शर्मा (एसोसिएट प्रोफेसर), अनिल यादव (प्रोफेसर) एवं शशि प्रताप सिंह (सहायक प्रोफेसर) ने बच्चों के प्रोजेक्ट्स और प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करते हुए अंक प्रदान किए और विजेताओं का चयन किया। इनके साथ पीएसआईटी कॉलेज से प्रशांत कुमार गुप्ता, उत्कर्ष यादव, ऋषि शुक्ला एवं सौरभ श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों को प्रतिभा में निखार लाने के गुण बताए और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।read more:https://khabarentertainment.in/baba-saheb-dr-bhimrao-ambedkars-135th-birth-anniversary-celebrated-with-great-pomp/कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।
प्रथम स्थान  इशू कृष्णा ईशान समूह, द्वितीय स्थान  कृष्णा, तृतीय स्थान गुलफ्सा (राज इंटर कॉलेज) एवं मानवी । कक्षा 9-12
प्रथम स्थान रोविंश और रियान कटियार समूह, द्वितीय स्थान हर्ष पाल (नालंदा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट),तृतीय स्थान मयंक विश्नोई  (पं. दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज) एवं अंशिका यादव सुदिती ग्लोबल एकेडमी रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए विज्ञान, कला, हस्तशिल्प और नवाचार के विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। उनकी मेहनत और लगन को देखकर सभी उपस्थित लोग भावुक हो उठे और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा। दीक्षा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव के बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी प्रतिभा को पहचान सकें और उसे आगे बढ़ा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस कार्यक्रम को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम में सीता यादव प्रदेश अध्यक्ष, पवन चौहान कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष, मंजीत यादव, जबर सिंह, सचिन भाटी, अनिल गोयल, देवेंद्र सिंह तवर, अजय, विजय, मोहित, अनुराग भदौरिया, चरण सिंह यादव, पवन चौहान, प्राची कटियार, लरैब नकवी, यागेंद्र सिंह, लता कश्यप, शीला कुशवाहा, सुधीर यादव, अजीत यादव, अवधेश यादव, रामदास गौतम, लायक सिंह यादव, अभिषेक गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, पप्पू यादव, कविता बिश्नोई, आदेश कटियार, बृजबाला, सरिता जौहरी, अंजू प्रजापति, तुषार दीक्षित, जीशान अली, अवधेश सविता, विनय कुमार, संकुल कटियार, सागर वर्मा, इस्पाक अहमद, पान सिंह यादव, मनीष यादव, आरजू कुमार, मुकेश सिंह एवं आलोक बाजपेई शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *