नगीना । भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस पर बाबा साहब की आधा दर्जन से अधिक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई और मुंसफी के पास स्थित अंबेडकर पार्क में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर स्मारक समिति, स्टेशन रोड, नगीना के तत्वावधान में देश के दलित एवं उपेक्षित वर्गों के मसीहा तथा भारतीय संविधान के निर्माता परम पूज्य भारत रत्न बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वी जयन्ती धूमधाम एवं बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। अम्बेडकर शोभायात्रा मोहल्ला चौधाराना से मंगलवार को लगभग 11 बजे प्रारम्भ हुई और शहर के मुख्य मार्गों पहाड़ी दरवाजा बाजार, जमा मस्जिद बाजार, बारादरी बाजार, शर्राफ बाजार, गंज बाजार बड़ा मन्दिर, बाजार मझलेटा, लुहारी सराय, मंडी मॉल गंज, नगर पालिका बाजार व गांधी तिराह से होती हुई मुंसफी के पास अंबेडकर पार्क में पहुंचकर विचार गोष्ठी में परिवर्तित हो गई। read more:https://khabarentertainment.in/unidentified-people-set-fire-to-two-vehicles-and-a-hut-at-night/
शोभायात्रा में भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब के जीवन दर्शन को प्रस्तुत करने वाली आधा दर्जन से अधिक आकर्षक व मनोहारी झांकियां शामिल रही। शोभा यात्रा का नेतृत्व समिति के संरक्षक गोपाल सिंह, मैनेजर (पूर्व अध्यक्ष), राजकुमार सिंह (पूर्व अध्यक्ष), भाजपा के रोहित रवि, उप डॉ सुरेन्द्र कुमार (पूर्व अध्यक्ष), रामदयाल सिंह (गैस वाले), राम चन्द्र सिंह (पूर्व उपाधिक्षक डाक विभाग), प्रकाश सिंह बादल (पूर्व अध्यक्ष), चन्द्रपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, वीर सिंह (पूर्व अध्यक्ष), राम गोपाल , रमेश सिंह, अशोक कुमार आदि लोग कर रहे थे। मुख्य अतिथि व गणमान्य लोगों में , मा० मनोज पारस (विधायक-नगीना, पूर्व मंत्री), सतीश कुमार गौतम (पूर्व विधायक), मा० सुरेश राठौर (पूर्व विधायक एंव पूर्व मंत्री), दीपक कुमार सिंह जिला प्रभारी आजाद समाज पार्टी, मा० आर. के. सिंह (पूर्व आई.ए.एस.), मा०प्रो. रामकुमार मंडल कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय SC/ST जनजाति महासंघ, जितेंद्र के राव मण्डल अध्यक्ष राष्ट्रीय एससी/ एसटी जनजागृति महासंघ मुरादाबाद,मा० शाहनवाज़ खलील (जिलाध्यक्ष चैयरमेन संघ, बिजनौर), भाजपा नेता एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्मारक समिति के महासचिव रोहित रवि, डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक समिति के अध्यक्ष, सुगमचंद प्रधानआदि लोग उपस्थित रहे।