बंद पड़े घर में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश

Share
 रेहड़। पुलिस ने गांव दहलावाला में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी हुआ सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी पर रेहड़ थाने में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जनपद मुरादाबाद के थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव गोकलनगर निवासी उषा देवी पत्नी अमर सिंह ने सोमवार को थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया था कि गांव दहलावाला में उसका मायका है। उसके मायके वाले घर में कोई नहीं रहता, वह कभी – कभी मायके वाले घर आती है जिसके कारण उसका घर बंद रहता है।read more:https://khabarentertainment.in/retired-teachers-were-given-a-warm-farewell-at-the-felicitation-ceremony-their-services-were-remembered/
रविवार शाम मायके के पड़ोसियों ने उसे फोन कर सूचना दी तुम्हारे घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़कर चोरी कर ली है। उषा देवी ने बताया कि सूचना मिलने पर वह सोमवार को गांव दहलावाला पहुंची तो ज्ञात हुआ कि चोर उसके घर से बर्तन चोरी कर ले गए हैं। उषा देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए थे। थानाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान गांव दहलावाला निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र उमराव का नाम प्रकाश में आया। गजेंद्र पर रेहड़ थाने में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी गजेंद्र पुत्र उमराव निवासी गांव दहलावाला को सोमवार शाम रेहड़ में स्थित पीएनसी ग्राउंड के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशान देही पर चोरी किए गए बर्तन बरामद कर लिए गए और मंगलवार सुबह उसका चालान कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *