भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई

Share
बिजनौर । स्थानीय भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आधुनिक भारत के निर्माता और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे युगों-युगों तक याद रखे जाएंगे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बाबा साहेब के ‘पंचतीर्थों’ का विकास कर उनके सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी बाबा साहेब की तरह शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो, के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएं।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री बलराज त्यागी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न मोर्चां के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के संविधान निर्माण में योगदान और राष्ट्र निर्माण की उनकी दूरदर्शी सोच पर प्रकाश डाला। और कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी को कभी सम्मान नहीं दिया। भाजपा ने हमेशा अम्बेडकर जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया हैं। आज भी भाजपा सरकार दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का सम्मान करते हुए सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचा रही हैं। और  सरकारी प्राइमरी स्कूलों को बेहतर बनाकर सुव्यवस्थित शिक्षा देकर समाज और राष्ट्र को सशक्त भविष्य की ओर अग्रसित कर रही हैं।इस अवसर पर महिला आयोग सदस्य संगीता अग्रवाल, जिला सह मीडिया प्रभारी पं. गोपाल धीमान, जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग, वरिष्ठ नेता जोगेन्द्र वालिया, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सुधीर कुमार भुईयार, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत, जिला मंत्री विनोद राठी, जिला उपाध्यक्ष माया पाल, जिला संयोजक आईटी अश्वनी शर्मा, मंजू चौधरी, सुनील राजपूत, दुष्यंत कुमार, प्रदीप कौशिक, संजीव गुप्ता, अरविंद विश्वकर्मा, शशि चौहान, संजू प्रधान, नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम, मण्डल अध्यक्ष पुष्पराज, राजवीर चौहान, मानव सचदेवा, मंदीप चौधरी, राजीव वर्मा, संदीप त्यागी, राजेन्द्र विश्वकर्मा, अरूण विश्वकर्मा, निधि वर्मा, गौरव धीमान, भावना शर्मा, पूनम शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *