अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत धामपुर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चला जागरूकता अभियान

Share
धामपुर। अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत फायर स्टेशन धामपुर द्वारा गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक भवनों में जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी बिजनौर के निर्देश पर संचालित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/birth-anniversary-of-bharat-ratna-baba-saheb-dr-bhimrao-ambedkar-celebrated-with-great-pomp/
अभियान के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों के स्वामियों, प्रबंधकों और आम लोगों को आग से बचाव एवं आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी दी। साथ ही पंपलेट वितरित कर लोगों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस वर्ष की थीम “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज – आग की रोकथाम के लिए एक साथ” के तहत लोगों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत ओम फिलिंग स्टेशन (तुरतपुर कादराबाद), इकबाल ऑटोमोबाइल्स (भूतपुरी), जैन फिलिंग स्टेशन (शेरकोट) और शिव फिलिंग स्टेशन (नगीना रोड) पर विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अग्निशमन विभाग ने अपील की कि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान अग्निशमन उपकरण अनिवार्य रूप से रखें और समय-समय पर उनकी जांच कराते रहें, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से समय रहते निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *