उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Share

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत में सचिव/उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही से समिति को अवगत कराया गया। बैठक के दौरान ‘निवेश मित्र’ पोर्टल के अंतर्गत अनुमतियों, अनापत्तियों, पंजीकरण एवं लाइसेंस से संबंधित प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान श्रम विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एमएसएमई विभाग, कृषि विभाग, अग्निशमन विभाग, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड तथा राजस्व विभाग से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों की जानकारी ली गई।read more:https://khabarentertainment.in/constitution-makers-birth-anniversary-celebrated-with-great-enthusiasm-in-sonanchal/ मुख्य विकास अधिकारी ने उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धुओं द्वारा प्रस्तुत शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निस्तारण अगली बैठक से पूर्व सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उपायुक्त उद्योग लोकेन्द्र कुमार, उद्यमी बशिष्ट सिंह यादव, विजय शंकर वर्मा सहित जनपद के अन्य अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *