बड़हलगंज। बुधवार को क्षेत्र के मंगलपुर गांव में सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घर से बाहर निकल रहे युवक के पेट में चाकू मारकर आरोपित फरार होने का प्रयास कर रहा था। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपितों को हिरासत में लेने के साथ घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। ग्रामीणो के अनुसार घटना से पूर्व दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई थी।मंगलपुर निवासी सुभावती देवी पत्नी गंगाधर ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे मेरा बेटा शिवम घर से बाहर निकल रहा था।read more:https://pahaltoday.com/weavers-to-be-empowered-by-modern-technology-handloom-industry-in-nandganj-gains-new-momentum/इसी दौरान मदरहा गांव निवासी प्रिंस साहनी पुत्र राममिलन साहनी अपने साथ मदरिया गांव निवासी दीपक (15) वर्ष काजल (18) और विमला देवी के साथ वहां पहुंचा और हत्या की नीयत से शिवम के पेट के बाए हिस्से में चाकू मार दिया। हमले के बाद शिवम के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और प्रिंस को पकड़ लिया। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चाकू बरामद किया और आरोपितों को थाने ले गई। घायल शिवम का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज में चल रहा है। वह सटरिंग का कार्य करता है। कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपितो को बैठाया गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।