चिल्लूपार विधायक के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा

Share

बड़हलगंज।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार की शाम बड़हलगंज में चिल्लू पार विधायक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई जो अंबेडकर तिराहे पर स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, रामकवल शाही, राम छबीले श्रीवास्तव, पंडित भृगुनाथ चतुर्वेदी, डा प्रभाकर त्रिवेदी व पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/तिरंगा यात्रा में नारी शक्ति के साथ भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। तिरंगा हमारे राष्ट्र का स्वाभिमान एवं एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता माया शंकर शुक्ला, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, दुर्गेश मिश्रा, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामवेलास यादव, मानस त्रिपाठी, कमलेश पटेल एडवोकेट, राजीव पांडे, प्रकाश वीर जायसवाल, विजयलक्ष्मी जायसवाल, निशा जयसवाल, रमेश शाही, अरविंद सिंह, अनूप जायसवाल सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *