बड़हलगंज। मानव शिक्षा सेवा संस्थान की ओर से बुधवार को आयोजित गरीब महोत्सव में सात निर्धन बेटियों का दहेज रहित सामूहिक विवाह कराया गया। सादगीपूर्ण समारोह में नवविवाहित जोड़ों ने एक-दूसरे का जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। संस्था की इस पहल को दहेज प्रथा के खिलाफ सामाजिक संदेश के रूप में सराहा गया। संस्था के प्रबंधक एवं जिला पंचायत सदस्य आलोक कुमार गुप्ता और भाजपा नेत्री पूनम गुप्ता ने कहा कि निर्धन परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना पुनीत कार्य है।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ऐसे प्रयास जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देते हैं।समारोह में भूपेंद्र दीक्षित और प्रियंका दीक्षित ने कन्यादान किया। संस्था की ओर से सभी नवदंपतियों को गृहस्थी में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री भी भेंट की गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान अनीता यादव, प्रिया गुप्ता, रागिनी, नीलम, ममता, रूबी, सर्वेश साहनी, पंकज यादव और सुरेश राय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।