लखनऊ। सवर्ण के मुद्दे पर त्यागपत्र देने वाले अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री की पार्टी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने तेजी से संगठन का विस्तार शुरू कर दिया है। लखनऊ सहित तमाम जिलों में वह अपने रणनीति को अमली जामा बनाना शुरू कर दिया है।इसी कड़ी में आज राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज वृंदावन स्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद वल्लभ गोस्वामी जी महाराज के पैलेस पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री जी ने की। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद वल्लभ गोस्वामी जी, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ अवस्थी जी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष अजय शर्मा जी सहित ब्रज क्षेत्र के सभी जिलों – मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का शुभारंभ भगवान श्री राधे-कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं संविधान की प्रस्तावना के वाचन से हुआ। क्षेत्र अध्यक्ष अजय शर्मा जी ने सभी अतिथियों का स्वागत कर संगठन की क्षेत्रीय प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteअपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अग्निहोत्री जी ने कहा कि “राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा सत्ता का नहीं, अधिकारों का आंदोलन है। हमारा लक्ष्य संविधान में मिले अधिकारों को कागज से निकालकर गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। ब्रज क्षेत्र हमारे संगठन की रीढ़ है, यहां से उठी अधिकार की आवाज पूरे प्रदेश में जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि अगले 30 दिनों में हर जिले, तहसील और ब्लॉक में संगठन का पुनर्गठन कर “गांव चलो, अधिकार दिलाओ” सदस्यता अभियान को तेज किया जाए।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद वल्लभ गोस्वामी जी ने कहा कि ब्रज की धरती से सामाजिक न्याय का यह संकल्प देश को नई दिशा देगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वनाथ अवस्थी जी ने प्रदेश स्तरीय रणनीति पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सितंबर माह में ब्रज क्षेत्र में अधिकार जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी और शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के मुद्दों पर जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।