बहराइच (कैसरगंज)। वन्यजीवों से बचाव एवं उनकी सुरक्षा को लेकर बुधवार को गड़हिया नंबर-3 के ग्राम मल्लाहनपुरवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आसपास के मजरे के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक ने ग्रामीणों को वन्यजीवों से सुरक्षित रहने के साथ-साथ उनके संरक्षण के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।एसडीएम ने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का वन्यजीव दिखाई देने पर घबराने के बजाय तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/उन्होंने वन्यजीवों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करने और प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।कार्यक्रम में ग्रामीणों को वन्यजीवों से होने वाले संभावित खतरे और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा बताए गए नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिलाया।ग्रामीणों ने कहा कि वन्यजीवों के संरक्षण के साथ ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। इसके लिए प्रशासन और वन विभाग का पूरा सहयोग किया जाएगा।इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी, हल्का लेखपाल, कानूनगो, ग्राम प्रधान, गांव के संभ्रांत नागरिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना रहा।