कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 29 अप्रैल को 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों में उत्तर कोलकाता, दक्षिण कोलकाता, हावड़ा, नादिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली और पूर्वी बर्धमान जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जगतदल के जिलेपी मठ में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बेहाला थाना से मंटन तक और हुगली के चंदननगर बागबाजार में दो रोड शो करेंगे। दूसरी ओर, ममता बनर्जी जादवपुर और टॉलीगंज सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जादवपुर के सुकांत सेतु से जनसभा मार्च में शामिल होंगी। इसके बाद वह अपने निर्वाचन क्षेत्र भावानीपुर में जनसभा करेंगी। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी राणाघाट, हुगली, आरामबाग और महेशतला में प्रचार अभियान चलाएंगे।read more:https://pahaltoday.com/swearing-in-and-felicitation-ceremony-of-safai-karamchari-sangh-concluded-in-ghazipur-assurance-of-resolving-problems/ निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने या मतदाताओं को डराने-धमकाने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार सभी संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है और क्षेत्र प्रभुत्व बढ़ाने पर जोर दिया गया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और 100 मीटर के दायरे में अनधिकृत प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। उल्लेखनीय है कि केरल, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में 4 मई को मतगणना के साथ ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।