महंगाई-बेरोजगारी और धान खरीद को लेकर चौपाल में उठी आवाज

Share

हराइच (नानपारा)। 283 विधानसभा नानपारा के ग्राम सहजना में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. एएम सिद्दीकी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की धान की फसल की बिक्री से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है, जबकि किसानों को अपनी फसल बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार वोट चोरी के जरिए सत्ता में बनी हुई है और तानाशाही रवैया अपनाते हुए संविधान के विपरीत कार्य कर रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थानों की निष्पक्ष भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं और जनता की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। डॉ. सिद्दीकी ने ग्रामीणों से कांग्रेस को मजबूत करने और सत्ता परिवर्तन के लिए एकजुट होने की अपील की। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *