गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली चौथी प्रभात फेरी 

Share
नगीना ।  गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में गुरुद्वारा संत सभा निकट एस डी एम कोर्ट नगीना से प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं इसी क्रम में चौथी प्रभात फेरी सभी संगतों द्वारा बड़ी ही श्रद्धा के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी  गुरुद्वारा संत सभा से प्रात 5.50 पर प्रारंभ होकर  लाल सराय ,स्टेशन रोड से होते हुए पंजाबी कॉलोनी दीपक मल्होत्रा जी के आवास पर पहुंची।  वापस गुरुद्वारे पहुंच कर संपूर्ण हुई। पंजाबी कॉलोनी पहुंचने पर स्थानीय लोगों व दीपक मल्होत्रा परिवार द्वारा प्रभात फेरी का स्वागत फूलों की वर्षा कर किया गया और मिष्ठान प्रसाद का वितरण प्रभात फेरी में उपस्थित सभी लोगों को कराया गया। प्रभात फेरी में निशानसाहिब की सेवा भाई निशांत सिंह ने की। गुरु घर के ज्ञानी भाई कृष्ण सिंह और भाई तारा सिंह शबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे और सभी संगत शब्द कीर्तन करते हुए उनके पीछे चल रही थी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
संगतों द्वारा किए गए शब्द कीर्तन से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया था। प्रभातफेरी में  मुख्य रूप से प्रधान गुरुद्वारा संत सभा नगीना सरदार केवल पाल सिंह ,गुरु घर के ज्ञानी भाई कृष्ण सिंह, भाई तारा सिंह, भाजपा नेता व संभावित प्रत्याशी नगीना एड. रोहित रवि,मनमीत सिंह, जगप्रीत सिंह, करनप्रीत सिंह, प्रिंस हिरनवाल अंकित हिरनवाल अमन नंदा बाबूराम तरनप्रीत सिंह ,चारु मल्होत्रा,मनप्रीत कौर, संतोष देवी,दीपक मलहोत्रा ,दयाराम सिंह , शिवा मिगलानी,मनोज टंडन कुशदीप सिंह, बलविंदर सिंह,अमन मल्होत्रा , बाबूराम, मास्टर धर्मवीर सिंह,अजीत कौर, रमिंदर कौर ,अवनीत कौर, पूजा चोपड़ा कृष्णवीर सिंह आदि अनेकों लोग शामिल रहे। बताते चले दिनांक 24/11/26 को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा संत सभा नगीना में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा ।इस उपलक्ष में 22/11/26 को गुरुद्वारा दीवान हाल में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए जाएंगे , जिसकी संपूर्णता  24/11/26 को होगी। तत्पश्चात कथा विचार  एवं कीर्तन दरबार के उपरांत गुरु का लंगर बरताया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *