नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा : कमलेश सिंह

Share

बहराइच ( पयागपुर तहसील )। महाराजा बलभद्र सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय बनकटा पयागपुर के मुख्य परिसर में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान एवं नशा उन्मूलन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी संकल्प ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के लक्ष्य को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता भी कराई गई। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा शास्त्र विभाग एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। यदि युवा नशे की गिरफ्त में आ जाएंगे तो इसका सीधा असर परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास पर पड़ेगा। इसलिए विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/कार्यक्रम प्रभारी ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को बर्बाद करने के साथ सामाजिक व आर्थिक समस्याओं को भी जन्म देता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में लगानी चाहिए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज बनाने के संकल्प को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नशामुक्त भारत अभियान को लेकर विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे। क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, उससे बचाव और समाज में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर डॉ. अनुभव कुमार सिंह, डॉ. विवेक कुमार सिंह, डॉ. इरफान खान, राम प्रताप शुक्ल, अली सोनम सिंह, महमूदा उमर, विवेक सिंह, दीपा, अशोक विश्वकर्मा सोनम सिंह, मनोज मिश्रा समेत महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *