सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल के युवा प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किए जाने पर युवा नेता विवेक चतुर्वेदी का पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।read more:https://pahaltoday.com/the-strait-of-hormuz-will-not-be-opened-by-agreement-alone-removing-marine-mines-will-take-time/र्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि विवेक चतुर्वेदी संगठन के सक्रिय, संघर्षशील और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए नेतृत्व ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान और तेज होगा तथा संगठन को नई मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त युवा प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं, मजदूरों और समाज के वंचित वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत विष्णु प्रताप, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता, छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सूरज चैबे, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रकाश पटेल (मुन्ना मालिक), चंद्रशेखर विश्वकर्मा, विजय सिंह पटेल, सूर्यकांत चैबे (बबलू चैबे), धीरज चैबे, जितेंद्र चैबे, राजेश चैबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के संकल्प के साथ हुआ।