खतौनी में अंश निर्धारण फीड न होने से फार्मर रजिस्ट्रेशन प्रभावित

Share

सोनभद्र। खतौनी में अंश निर्धारण की प्रविष्टियां कंप्यूटर प्रणाली में दर्ज न होने के कारण किसानों को फार्मर रजिस्ट्रेशन कराने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते किसानों को खाद-बीज प्राप्त करने में भी परेशानी हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने जिलाधिकारी से किसानों की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की है।read more:https://pahaltoday.com/raja-singh-gave-five-tips-to-the-forest-dwellers-to-face-the-challenges/अशोक मिश्रा ने बताया कि तहसील क्षेत्र में अनेक किसानों के खातों का अंश निर्धारण पहले ही हो चुका है, लेकिन उसकी फीडिंग कंप्यूटर में नहीं होने के कारण उनका फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। इससे किसान सरकारी योजनाओं और कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज से दूरभाष पर वार्ता कर इस समस्या से अवगत कराया। मामले पर संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी सदर ने आश्वासन दिया कि जिन खातों का अंश निर्धारण पूरा हो चुका है, उनकी प्रविष्टियां तत्काल कंप्यूटर प्रणाली में दर्ज कराई जाएंगी। साथ ही जिन किसानों का अंश निर्धारण अभी तक नहीं हुआ है, उनके मामलों का निस्तारण कर लेखपालों से विवरण प्राप्त कर शीघ्र फीडिंग कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित लेखपालों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं। उपजिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और समय पर खाद-बीज उपलब्ध हो सके, इसके लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने इसे प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। अशोक मिश्रा ने जिलाधिकारी से मांग की कि जनपद की सभी तहसीलों में अंश निर्धारण की लंबित प्रविष्टियों को शीघ्र पूरा कराने के लिए प्रभावी निर्देश जारी किए जाएं, ताकि किसानों को कृषि कार्यों के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *