भदोही। धार्मिक पर्वों को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए वंदे मातरम ग्रुप के संस्थापक चंद्र बालक राय के नेतृत्व में हरिशयनी एकादशी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर फल वितरण कर जनसेवा की मिसाल पेश की। ग्रुप की ओर से धौरहरा, नई बाजार, अजमुल्ला चौराहा सहित कई स्थानों पर राहगीरों और श्रद्धालुओं को फल वितरित किए गए।इस दौरान ग्रुप के सदस्यों ने लोगों को फल वितरित करते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं।readmore:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/
भीषण गर्मी और उमस के बीच राहगीरों ने फल प्रसाद ग्रहण किया। वंदे मातरम ग्रुप के संस्थापक चन्द्र बालक राय ने कहा कि धार्मिक पर्व केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ऐसे अवसर समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद का भी संदेश देते हैं। फल वितरण कार्यक्रम में निहाल अहमद, अंजना गुप्ता, अनीता गुप्ता, शिवा, अमित, अक्की, राकेश, कैलासी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। ग्रुप द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की।