संत जोसेफ स्कूल में वार्षिक खेल दिवस की रही धूम, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Share

शक्तिनगर, सोनभद्र। शक्तिनगर स्थित संत जोसेफ स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एनटीपीसी के जीएम (टीएस) अवनीश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि एजीएम (मानव संसाधन) प्रणव वर्मा तथा विशेष अतिथि वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) अनुग्रह मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ। स्कूल कैप्टन जाह्नवी पांडेय ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। बाद विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन, एकजुटता और टीम भावना का परिचय दिया।विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ मुख्य अतिथि अवनीश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी। पुरस्कार वितरण समारोह में ब्लू हाउस ने मार्च पास्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही सर्वश्रेष्ठ अनुशासित सदन और ओवरऑल रनर-अप की ट्रॉफी भी अपने नाम की। गोल्ड हाउस को भी सर्वश्रेष्ठ अनुशासित सदन की ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि ग्रीन हाउस ने कॉक हाउस ट्रॉफी हासिल की। विजेता सदनों के मॉडरेटर एवं कैप्टनों ने प्रधानाचार्य से ट्रॉफियां प्राप्त कीं समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि फादर ग्रेगरी डिसूजा, प्रबंधक संत फ्रांसिस स्कूल अनपरा ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *