उन्नाव सोहरामऊ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस के अनुसार, ग्राम चिलौली निवासी अमित पाण्डेय की तहरीर पर 12 अगस्त को मुकदमा संख्या 194/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette विवेचना के दौरान पुलिस ने चिलौली निवासी रोशन उर्फ श्रीकान्त और शिवकुमार उर्फ टिन्ने पाल को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।