लो-वोल्टेज से जनता पस्त, सरवन फीडर की बदहाल आपूर्ति से लोग परेशान

Share
उन्नाव पावर हाउस कालूखेड़ा क्षेत्र में बिजली की बदहाल आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि सरवन फीडर में एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद लो-वोल्टेज की समस्या दूर नहीं हो सकी है। दिन-रात बिजली की आंख-मिचौली और बार-बार होने वाले शटडाउन से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि 24 घंटे में महज करीब चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है, उसमें भी कई बार शटडाउन होने से आपूर्ति लगातार बाधित रहती है। लो-वोल्टेज के कारण घरों में लगे बिजली उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ गर्मी के मौसम में बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग समस्या के स्थायी समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। वहीं, उपभोक्ताओं को अनियमित आपूर्ति के बीच बिजली के बिल नियमित और भारी-भरकम मिल रहे हैं। इससे लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है।ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से सरवन फीडर की बिजली व्यवस्था की जांच कराने, लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने और बार-बार होने वाले शटडाउन पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *