उन्नाव में पुलिस की तिरंगा बाइक रैली, डीएम-एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

Share
उन्नाव हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली रैली, पुलिसकर्मियों ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश उन्नाव। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को उन्नाव में पुलिस की बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। पुलिस लाइन से शुरू हुई रैली को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ भाग लिया। शक्ति वाहिनी की स्कूटी सवार महिला आरक्षियों और गरुड़ वाहिनी के बाइक सवार पुलिसकर्मियों ने भी सहभागिता की।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/रैली पुलिस लाइन से पुलिस ऑफिस तिराहा, बड़ा चौराहा, गांधी नगर तिराहा, गदनखेड़ा बाईपास, लखनऊ बाईपास और हरदोई पुल होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।नगरवासियों में भी रैली को लेकर देशभक्ति का उत्साह नजर आया। पुलिस ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *