गोंडा मार्ग पर बने ओवरब्रिज पर शुरू हुआ आवागमन, जाम से मिलेगी राहत

Share

बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गोंडा मार्ग पर बने ओवरब्रिज पर आखिरकार आवागमन शुरू हो गया है। करीब तीन वर्षों में बनकर तैयार हुए इस ओवरब्रिज के शुरू होने से अब लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।बताया जा रहा है कि इस ओवरब्रिज के निर्माण में लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके चालू होने से अब राहगीरों और वाहन चालकों को रेलवे फाटक पर ट्रेन गुजरने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय की बचत होगी और यातायात सुगम बनेगा।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा इस परियोजना को पूरा कर आवागमन शुरू कराया गया है। स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज के चालू होने पर खुशी जताई है और इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सुविधा बताया है।read more:https://pahaltoday.com/50-thousand-devotees-performed-darshan-and-puja-at-gadbadra-dham/ओवरब्रिज के शुरू होने से गोंडा मार्ग पर लगने वाले जाम में कमी आने की संभावना है, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *