सहारनपुर, । सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (पंजी.) का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं वरिष्ठ महामंत्री सरदार सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला के नेतृत्व में उप श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह से उनके कार्यालय पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने नए लेबर एक्ट, व्यापारी पेंशन योजना तथा अन्य व्यापारिक समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने सरकार द्वारा संचालित व्यापारी पेंशन योजना सहित विभिन्न श्रम कानूनों की जानकारी प्राप्त की। उप श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह ने नए श्रम कानूनों की जानकारी देते हुए बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में 20 से कम कर्मचारी कार्यरत हैं, उन्हें लेबर रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे प्रतिष्ठान सप्ताह के सातों दिन अपने व्यवसाय का संचालन कर सकते हैं।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/
उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि किसी भी स्थिति में अपने प्रतिष्ठानों पर बाल श्रमिक (चाइल्ड लेबर) न रखें। उन्होंने कहा कि बाल श्रम कानून का उल्लंघन गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। व्यापारियों को स्वयं भी जागरूक रहना चाहिए और अन्य लोगों को भी बाल श्रम के प्रति जागरूक करना चाहिए।उप श्रमायुक्त ने कहा कि श्रम विभाग और व्यापारी एक-दूसरे के सहयोगी हैं। बेहतर समन्वय के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि श्रम कानून, लेबर रजिस्ट्रेशन एवं अन्य विभागीय मामलों में व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। यदि किसी व्यापारी को कोई समस्या होती है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है।प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विवेक मनोचा, वरिष्ठ महामंत्री सरदार सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, महामंत्री पुनीत चौहान, नीरज जैन, गुलशन अनेजा, अनुभव शर्मा, अनिल गुप्ता तथा अशोक नारंग सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में व्यापारियों ने श्रम विभाग के सहयोगात्मक रवैये की सराहना करते हुए भविष्य में भी नियमित संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।