शादी के घर में भीषण आग, शहनाइयों की जगह मची चीख-पुकार; दहेज व नगदी जलकर राख

Share

बहराइच (फखरपुर)। थाना फखरपुर क्षेत्र के पट्टी कमालपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शादी वाले घर में अचानक आग लग गई। कमालपुर निवासी सहज राम चौहान की दो बेटियों का विवाह होना था और दो अलग-अलग गांवों से बारात आनी थी, लेकिन इससे पहले ही आग की इस घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/बताया जा रहा है कि आग लगते ही पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में रखा दहेज का सामान, कपड़े, फर्नीचर और नगदी जलकर पूरी तरह राख हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था।पीड़ित पिता सहज राम चौहान ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि बेटियों की शादी के लिए जुटाया गया सारा सामान आग में खाक हो गया, जिससे अब विवाह संपन्न कराना मुश्किल हो गया है।घटना के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *