ई-रिक्शा चालकों के लिए सिरदर्द बना BAT-BMS ऐप, चलते वाहन को कर रहे हैक

Share

बहराइच ( मिहिपुरवा )l जिले में ई-रिक्शा चालकों के लिए BAT-BMS ऐप नई मुसीबत बनता जा रहा है। आरोप है कि इस ऐप के जरिए अज्ञात लोग चलते-चलते ई-रिक्शा को बंद कर रहे हैं, जिससे चालकों और सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ताजा मामला थाना फखरपुर क्षेत्र के वजीरबाग बाजार के पास का है, जहां एक ई-रिक्शा चालक सवारी को मॉल लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक चलते-चलते ई-रिक्शा बंद हो गया। चालक ने काफी कोशिश की, लेकिन घंटों मशक्कत के बावजूद वाहन चालू नहीं हो सका।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय कुछ अज्ञात बाइक सवार संदिग्ध रूप से आसपास देखे गए, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि ई-रिक्शा को किसी ऐप के जरिए हैक कर बंद किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/स्थानीय ई-रिक्शा चालकों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उनका रोज़गार प्रभावित होगा।मामले को लेकर पुलिस को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *