बहराइच (नानपारा )l नानपारा-रुपईडीहा मार्ग तथा नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर प्रतिदिन भारी यातायात का दबाव रहता है। ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इन दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उनका कहना है कि यदि दोनों स्थानों पर ओवरब्रिज का निर्माण हो जाए, तो यातायात सुचारु होगा, समय की बचत होगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।इस संबंध में सामाजिक संस्था संकल्प सेवा संस्थान के मनोज तिवारी, सुरेश शाह, उमेश शाह, शकील अंसारी, केशव पांडेय, बबलू राइनी आदि नागरिकों ने क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर आनंद गौड़ से मांग की है कि वे जनहित को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार एवं रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर ओवर ब्रिज़ बनवाकर समस्या का समाधान कराया जाए l