महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ‘पश्चिमांचल यूपी स्टार्टअप संवाद–2026’ में प्रभावशाली सहभागिता करते हुए नवाचार, अनुसंधान, उद्यमिता एवं स्टार्टअप विकास के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया।
माननीय राज्यपाल ने की RIF की सराहना, स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के दिए निर्देश
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल ने महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रदर्शनी स्टॉल का भ्रमण किया तथा रुहेलखंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन (RIF) द्वारा संचालित नवाचार, उद्यमिता विकास, स्टार्टअप संवर्धन, कौशल विकास एवं युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।माननीय राज्यपाल ने रुहेलखंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय में इनक्यूबेशन गतिविधियों के विस्तार एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया। इस दिशा में उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं वित्त अधिकारी को रुहेलखंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन की गतिविधियों के विस्तार हेतु आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।युवा प्रतिभाओं को नवाचार एवं उद्यमिता से जोड़ने, विद्यार्थियों के अभिनव विचारों को व्यावसायिक उद्यमों में परिवर्तित करने तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने में विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका है। माननीय राज्यपाल के निर्देश विश्वविद्यालय में स्टार्टअप संस्कृति को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/
कुलपति आचार्य डॉ अनिल कुमार राय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की प्रभावशाली सहभागिता
विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की सहभागिता सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम हेतु प्रो. यतेन्द्र कुमार, मुख्य परिचालन अधिकारी, रुहेलखंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन को विश्वविद्यालय की ओर से कार्यक्रम संयोजक नामित किया गया था।विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल में प्रो. यतेन्द्र कुमार, प्रो. एस.के. पाण्डेय (अधिष्ठाता, अकादमिक), प्रो. संजय मिश्रा, संजय गर्ग, प्रो. भोला खान, कुलसचिव, वित्त अधिकारी, IQAC के प्रतिनिधि, रॉबिन कुमार (इनक्यूबेशन मैनेजर), डॉ. शुभी अग्रवाल (असिस्टेंट डायरेक्टर) सहित पांच विद्यार्थी एवं चार स्टार्टअप संस्थापक सम्मिलित रहे।
चार चयनित स्टार्टअप्स ने प्रदर्शित किए अभिनव उत्पाद एवं तकनीकी समाधान
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU), लखनऊ द्वारा चयनित रुहेलखंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन से जुड़े चार स्टार्टअप्स ने कार्यक्रम में अपने अभिनव उत्पादों एवं तकनीकी समाधानों का प्रदर्शन किया।
Hostelery Stuff – दीपक कुमार: ड्रोन संचालन के प्रशिक्षण एवं कौशल मूल्यांकन हेतु ड्रोन फ्लाइट सिम्युलेटर ट्रेनिंग एंड असेसमेंट सिस्टम।
Dabotics India – सचिन श्रीवास्तव: स्कूली विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं रोबोटिक्स लैब।
Sango Terrazzo – अर्पण गोयल: पुनर्चक्रित अपशिष्ट पदार्थों से पर्यावरण अनुकूल प्रीमियम लग्जरी टाइल्स का निर्माण।
Quinpinn – नितिश गुप्ता: फार्मास्युटिकल उद्योग की विभिन्न आवश्यकताओं एवं सेवाओं को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का अभिनव समाधान।
विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं नवाचार संबंधी उपलब्धियों का प्रदर्शन
विश्वविद्यालय के प्रदर्शनी स्टॉल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग, शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान एवं विकास, आधुनिक इनक्यूबेशन सुविधाओं, स्टार्टअप्स की उपलब्धियों, उद्योग-अकादमिक सहयोग तथा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नवाचार एवं उद्यमिता के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरता रुहेलखंड विश्वविद्यालय
माननीय कुलपति आचार्य डॉ अनिल कुमार राय के नेतृत्व में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के साथ-साथ नवाचार, अनुसंधान, उद्यमिता एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर है। रुहेलखंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन युवा उद्यमियों को तकनीकी मार्गदर्शन, मेंटरशिप, वित्तीय संसाधनों तक पहुंच, उद्योग संपर्क एवं व्यावसायिक विकास के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्यरत है।माननीय राज्यपाल द्वारा रुहेलखंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन की सराहना एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश विश्वविद्यालय के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई गति प्रदान करने के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नवाचार एवं उद्यमिता के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।विश्वविद्यालय की यह पहल आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत–2047 तथा उत्तर प्रदेश को नवाचार एवं उद्यमिता का अग्रणी केंद्र बनाने की संकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।
मीडिया सेल, एमजेपीआरयू, बरेली