सहारनपुर। समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का अभियान शुरू कर दिया है। अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं सहारनपुर प्रभारी प्रो. भुवन जोशी की देखरेख में सभी विधानसभा इकाइयों और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संगठन विस्तार, मतदाता सूची के सत्यापन तथा चुनावी रणनीति पर विशेष चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रो. भुवन जोशी ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। चुनाव जीतने का आधार मजबूत संगठन और बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने सभी विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की समीक्षा कर बूथ स्तर तक उसे और मजबूत करें। साथ ही मतदाता सूची में यदि किसी पात्र मतदाता का नाम छूटा है तो उसे तत्काल जुड़वाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार चरम पर पहुंच चुका है। सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि लगभग हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान खाद के लिए परेशान हैं, उन्हें समय पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध नहीं हो रही है तथा फसलों का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा। बिचैलियों के कारण किसान लगातार आर्थिक संकट झेल रहे हैं। प्रो. जोशी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को जीतकर वर्ष 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/ इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। जिलाध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव संगठन के लिए बड़ी चुनौती है। इस चुनौती का सामना करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सेक्टर स्तर पर नियमित समीक्षा आवश्यक है। बैठक को पूर्व विधायक मनोज चैधरी, पूर्व मंत्री लियाकत अली, पूर्व मंत्री विनोद तेजियन, चैधरी साजिद, रूही अंजुम, ममता चैधरी, अब्दुल गफूर, विजेश शर्मा, फरहाद गड़ा, फैयाज मलिक, फरहान खान, राव मासूम, राजवीर सिंह, फैसल सलमानी, रमेश पवार, संदीप सैनी, राजकुमार घटाड़ा, कासिफ अल्वी, विलास राणा, किरण पाल, अबू बकर, महेंद्र, राकेश, अच्छन यादव, नवाब यादव, सुदेश गुर्जर, ओसामा गड़ा, महजबी खान, मुस्तकीम राणा, वासिल तोमर, हसीन कुरैशी सहित अनेक नेताओं ने भी संबोधित किया। बैठक में सुबोध अग्रवाल, संदीप विश्वकर्मा, सचिन कुमार, अमित कुमार चैधरी, सुंदर कुमार, राजेंद्र कुमार, अक्षय कुमार, लियाकत, जितेंद्र, मनोहर अली, चैधरी जाबिर, सलीम अलगोया, विजय कुमार, यूनुस, नसीम, सुबोध कुमार, अजय यादव, इरशाद, बृजेश कुमार, सुमित कुमार, राव आजाद, हाजी शमशेर, रविदास, मनोज पांचाल, शेखर विश्वकर्मा, नरेंद्र सिंह, अमित सिंह, विशाल यादव, संदीप त्यागी, राव साकिब चैधरी, लुकमान, शहजाद माजरा, अरशद मलिक, शबाना, गुलशन खान, शाहिद, सायरा सिद्दीकी, मनीषा, नाजिया, सरफराज, अरुण कुमार, नरेंद्र खोटियान, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद कामिल, रवि कंबोज, चैधरी मुबारक, आजम खान, जितेंद्र पाल, संजय कुमार, मोबिन गड़ा, मुबारक हसन, कुलदीप वाल्मीकि, सोनू कुमार, शाहिद मंसूरी, वेदपाल पटनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची की कमियों को दूर करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।