माइक्रोबायोलॉजी में किया विश्वविद्यालय टॉप, दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से होंगी सम्मानित

Share

बड़ौत । प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़ौत क्षेत्र के रंछाड़ गांव की बेटी किरण ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिससे न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा घोषित एमएससी माइक्रोबायोलॉजी (प्राविधिक) चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम में किरण ने 9.32 सीजीपीए अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ उन्होंने क्षेत्र की बेटियों के लिए सफलता की नई इबारत लिख दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रोविजनल मेरिट सूची में किरण का नाम प्रथम स्थान पर दर्ज है। उनकी इस उत्कृष्ट सफलता के लिए विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। परिणाम घोषित होते ही रंछाड़ गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने किरण तथा उनके परिवार को बधाइयां देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। किरण ने अपनी प्रारंभिक एवं स्कूली शिक्षा डिवाइन ग्लोबल एकेडमी से प्राप्त की है। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि किरण शुरू से ही मेधावी, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही हैं। विद्यालय के शिक्षकों ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छूकर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।read more:https://pahaltoday.com/after-hearing-the-arguments-of-advocate-girish-srivastava-and-examining-the-file-sufficient-grounds-for-bail-were-found/किरण ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा की पावन प्रेरणा को देते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए शिक्षा, सेवा और सकारात्मक सोच के संदेश ने उन्हें सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी गुरूजी की प्रेरणा ने उन्हें निरंतर मेहनत करने का हौसला दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने शिक्षकों, माता-पिता और परिजनों के मार्गदर्शन एवं सहयोग को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। किरण के पिता नरेश कुमार ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए अत्यंत गौरव और खुशी का क्षण है। वहीं उनके बाबा बीरेंद्र इंसा ने कहा कि पूज्य गुरूजी की कृपा और किरण की मेहनत ने रंछाड़ गांव का नाम पूरे विश्वविद्यालय में रोशन कर दिया है। उन्होंने कहा कि किरण की सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विजय सिँह, विनोद सिँह, नरेंद्र सिँह , बिजेंद्र सिँह, कृष्णपाल सिँह जगतसिंह, संजीव सिँह, सुधीर सिँह, योगेंद्र सिँह, बॉबी सिँह, जवाहर सिँह, यश कुमार सिँह, देवेंद्र पूर्व प्रधान, ओमबीर सिँह तोमर, वीरेंद्र तोमर, श्रीपाल तोमर, ओमपाल तोमर, जय कुमार तोमर, आदि ग्रामीणों ने भी किरण की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव की बेटी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्ले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *