बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-927 (बाराबंकी-बहराइच सेक्शन) के चौड़ीकरण/निर्माण कार्य को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। नगर मजिस्ट्रेट एवं सक्षम प्राधिकारी (भूमि अध्याप्ति) राजेश प्रसाद द्वारा तहसील कैसरगंज के 32 प्रभावित गांवों में राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा-3डी के तहत प्रभावित खातेदारों से दावे प्राप्त किए गए।read more:https://pahaltoday.com/the-film-bolo-radhe-radhe-has-the-power-to-shake-our-soul-along-with-entertainment-ravi-bhatia/
मुआवजा निर्धारित करने से पहले प्रभावित किसानों से दावे आमंत्रित किए गए, जिन पर विधिवत सुनवाई भी की गई। इस दौरान 32 गांवों के कुल 236 किसान उपस्थित हुए, जिनमें से 91 किसानों ने अपने-अपने आक्षेप दर्ज कराए।सक्षम प्राधिकारी/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने बताया कि प्राप्त दावों का स्थलीय एवं अभिलेखीय परीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। साथ ही, अधिग्रहण से प्रभावित भूमि पर मौजूद परिसंपत्तियों का भी उचित प्रतिकर, भूमि मुआवजे के साथ दिया जाएगा।अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि भूमि से संबंधित किसी भी समस्या के लिए वे कभी भी प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।