सुहेलवा में लगी ग्राम पंचायत चौपाल, विधायक सुभाष त्रिपाठी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Share

बहराइच ( पयागपुर तहसील )। विधानसभा क्षेत्र पयागपुर की ग्राम पंचायत सुहेलवा में बुध वार को आयोजित ग्राम पंचायत चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया। चौपाल का आयोजन पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए अधिकारियों ने ग्रामीणों को आवास, पेंशन, मनरेगा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों को बताया गया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए किस प्रकार आवेदन किया जा सकता है और किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। चौपाल में मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा कई मामलों में मौके पर ही समाधान का प्रयास किया।read more:https://pahaltoday.com/the-book-vijay-purush-se-rashtraphari-rajnath-singh-will-be-released/ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, राशन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और प्रशासन गांव स्तर पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं और विकास कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही शासन की प्राथमिकताओं से भी अवगत कराया गया। रात्रि चौपाल का संचालन अनुपम शुक्ला ने किया इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी नीरज सिंह छोटू तिवारी समय तमाम लोग मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *