बागपत।लखनऊ में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद बागपत प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिले में नियमों के विपरीत संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी के खिलाफ दूसरे दिन भी संयुक्त अभियान जारी रहा। एक दर्जन से अधिक कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी पर जांच के बाद उन्हें सील किया गया।read more:https://pahaltoday.com/census-of-india-will-be-digital-in-2027-in-bhadohi/बड़ौत में प्राधिकरण, दमकल विभाग, नगर पालिका और तहसील प्रशासन की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर चल रहे कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी में मानकों की जांच की और अनियमितताएं मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू की। गुरुवार को प्रशासनिक टीम ने नेहरू रोड, गुराना रोड, रामबाग कालोनी, बिजरौल रोड, गांधी रोड, भगवान महावीर मार्ग स्थित कई कोचिंग सेंटरों एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान भवन मानकों, अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकासी मार्ग, फायर एनओसी सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जहां गंभीर कमियां मिलीं, वहां नियमानुसार सीलिंग की कार्यवाही की गई। लगातार दूसरे दिन चली इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मचा रहा। टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही कई संस्थानों के संचालकों ने अपने प्रतिष्ठानों पर ताले लगा दिए, जबकि कुछ संचालक मौके से गायब हो गए। कई स्थानों पर बेसमेंट और ऊपरी मंजिलों पर संचालित कोचिंग सेंटर भी प्रशासन के निशाने पर रहे।
जाने माने आकाश इंस्टिट्यूट पर भी जांच के दौरान काफी खामियां मिलीं जिसके बाद इंस्टिट्यूट को सील कर दिया गया। वहीं इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर का कहना था कि वे छात्रों की पढ़ाई बर्बाद नहीं होने देंगे चाहे उन्हें खुले में बच्चों की कक्षाएं क्यों ना चलानी पड़े। वहीं दूसरी ओर वे इस तरह की कार्रवाई को लेकर खुश भी नजर आए। उनका कहना था कि जो मानक पूरे नहीं है वह जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे।