पुलिस लाइन गाजीपुर में एसपी ने किया अर्दली रूम व साप्ताहिक रजिस्टर पेशी का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा

Share
गाजीपुर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस लाइन गाजीपुर पहुंचकर अर्दली रूम तथा साप्ताहिक रजिस्टर पेशी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया तथा अभिलेखों और रिकॉर्ड का परीक्षण किया गया।read more:https://pahaltoday.com/oom-oom-purana-owls-of-the-night-horse-sellers-of-the-day/
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य पूरी सतर्कता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित किए जाएं। उन्होंने कार्यालयीय कार्यों में अनुशासन बनाए रखने, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। एसपी ने पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्यशैली अपनाने तथा जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *