माननीय कुलपति महोदय ने चारों संगठन राजकीय महाविद्यालय मैं निम्नलिखित सुविधाओं को विकसित करने का आश्वासन दिया।सभी महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरे, वाईफाई केंपस एवं सुसज्जित लैबोरेट्रीज एक कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी में सभी सब्जेक्ट की बुक को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।यह विश्वविद्यालय स्ववित पोषित योजना में चल रहे हैं अतः सभी कॉलेज को अपनी आय बढ़ाने के लिए कार्य करना होगा जिसके लिए छात्रों की संख्या बढ़ने पर एवं नए रोजगार परक पाठ्यक्रम को स्टार्ट करने के लिए भी निर्देशित किया गया प्रमुखता से सभी कॉलेज में BBA और BCA के कोर्स अगले सत्र से प्रारंभ किया जा सकते हैं इसके अतिरिक्त डिप्लोमा कोर्सेज सर्टिफिकेट कोर्सेज एवं कौशल विकास कोर्सेज के लिए सभी प्राचार्य को निर्देशित किया गया कि वह अपने क्षेत्र में उन कोर्सेज की उपयोगिता एवं कितने बच्चे उसमें एडमिशन लेते हैं। read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इसका सर्वे कर एक विस्तृत रिपोर्ट विश्वविद्यालय को दें एमएससी होम साइंस एवं एमएससी बीएससी होम साइंस के कोर्सों के विषय में भी बात हुई और जिन महाविद्यालय में नहीं चल रहे हैं उनमें यह भी कोर्स प्रारंभ किया जा सकते हैं किए जा सकते हैं।इसके अतिरिक्त सीएसआर फंड को और समाज के लोगों के द्वारा कॉलेज के विकास में योगदान किया जाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के भी की बात माननीय कुलपति महोदय ने रखी।प्रोफेसर एस के पांडेय डीनसीडीसी एवं डीन एकेडमिक्स ने महाविद्यालय में पढ़ाई का स्तर बढ़ाने एवं कक्षाओं में छात्रों की संख्या व कोर्स कंटेंट की गुणवत्ता को बनाऐ रखने और बढ़ाए जाने पर जोर दिया। महेंद्र कुमार कुलसचिव महोदय ने सभी महाविद्यालय में प्रशासनिक एवं वित्तीय स्थिति की विवेचना की एवं कार्यशैली पर सभी का मार्गदर्शन किया।मीडिया सेल, एमजेपीआरयू, बरेली