ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज सकुशल संपन्न, डीएम, एसपी व चेयरमैन पति डॉ मो0 अतहर अंसारी ने दी पर्व की मुबारकबाद

Share
भदोही। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को सकुशल वशांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत डीएम शैलेश कुमार व एसपी अभिनव त्यागी के संयुक्त निर्देशन में सभी नमाज स्थलों व प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी। सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए रूफ टॉप ड्यूटी लगाकर संवेदनशील स्थानों की सतत् निगरानी भी की जा रही थी। इस दौरान डीएम व एसपी के साथ-साथ एएसपी शुभम अग्रवाल, समस्त सीओ और जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी लगातार फील्ड में भ्रमणशील रहे। सभी अधिकारियों व धार्मिक स्थलों पर ड्यूटीरत सुरक्षा कर्मियों द्वारा पूर्ण सतर्कता से कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद के सभी नमाज स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज को सकुशल संपन्न कराया। read more:https://pahaltoday.com/the-marginalized-cockroach-community-in-jungle-politics-is-trying-to-prove-its-political-importance/ इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से त्यौहार को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। वहीं डीएम, एसपी, चेयरमैन पति डॉ0 मो0 अतहर अंसारी ने सभी जनपद वासियों को त्यौहार की शुभकामनाएं दी एवं पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने के लिए सहयोग की सराहना की। इसके साथ ही एसपी ने नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुस्तैदी से जुटे सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, एएसपी, सीओ, थाना प्रभारियों, हल्का प्रभारियों एवं ड्यूटीरत कर्मियों के सतर्कता व सूझबूझ से किए गए कर्तव्य निर्वहन की सराहना करते हुए शाबाशी व बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *