जनता का अटूट विश्वास, विधायक विपुल दुबे के पास मिलेगा इन्साफ

Share
भदोही। दिन प्रतिदिन सैकड़ो की तायेदाद मे ज्ञानपुर विधानसभा ही नहीं अन्य जनपदो के कोने-कोने से गरीब निरीह जनता अपना दुखड़ा लिए विधायक विपुल दुबे के ज्ञानपुर स्थित आवास पर सुनाने के लिए आती है। दूर दराज से आए हुए लोगो की समस्या को सुन उन्हें हल करने का काम किया जाता है। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से ही लोगो का तांता लगा रहा। किसी की ज़मीन सम्बंधित तो किसी का आपसी झगड़ो को लेकर समस्या रही। जिन्हें विधायक विपुल दुबे आए हुए फरियादियों की फ़रियाद को सुन अपने मधुर वाणी से लोगो की समस्या का समाधान करते रहे। इस दरमियान श्री दुबे ने उन लोगो की समस्याओं को पहले सुना जो लोग दूर दराज से अपनी फ़रियाद ले कर आए हुए थे। उसके बाद स्थानीय लोगो की समस्याओं को बारी-बारी सुन हल करने का काम किया। श्री दुबे ने कहा फरियादी वहीं जाता है जहां उसकी फरियाद को सुनी जाती है। आने वाला बहुत ही उम्मीद के साथ आता है। ऐसे लोगो की फ़रियाद को सुन हल कर देना जहां लोगो को राहत देने का काम होता है तो वहीं मानवता को ज़िंदा करने का भी काम किया जाता है। कहा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ईश्वरी देन होता है।read more:https://pahaltoday.com/now-90-percent-indigenous-material-will-be-used-in-the-hi-tech-armored-platform/
यह मेरे लिए फख्र की बात है। श्री दुबे ने कहा सुबह 7 बजे से बैठता हूं जब तक आने वाले कि फरियाद सुन कर निस्तारण नही कर लेता तब तक उठता नही। वहीं लोगो की समस्याओं को सुन कर कुछ तो मौके पर ही हल कर देते है और बाकी को संबंधित विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर मामले को हल कर लेने की बात होती है। सुनवाई में सबसे ज्यादा भूमि विवाद मामले आते है जो अधिकारियों व थाना क्षेत्र के प्रभारी से वार्ता कर आपसी सुलह समझौता से मामला हल किया जाता है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर वर्गों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *